दालान में सो रहे वृद्ध किसान की धारदार हथियार से सर पर वार कर अपराधियो ने कर दी हत्या, बुलाई गई डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ..हत्या के बाद संपत्ति से जुड़े कागजात लेते गए अपराधी,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डुमरांव एसडीपीओ
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जंहा पूरे जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. चारो ओर उत्सव और जश्न मनाए जा रहे थे वही जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव में घर के दालान में रात्रि में सो रहे एक वृद्ध किसान की अपराधियो ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई है.घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है. वृद्ध जहां सोए थे उसके समीप के कमरे में ही उनके पौत्र और पौत्रवधू सोए हुए थे. उस कमरे की दरवाजा को बाहर से बंद कर इस घटना की जानकारी पूरी रात किसी को नहीं हुई. सुबह जब लोगो की नींद टूटी तो वृद्ध अपने बिस्तर पर मृत पाए गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कम्प मच गया. डुमरांव एसडीपीओ दलबल के मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम बुलाई गई है.

सम्पति से जुड़े कागजात उठा ले गए अपराधी, किसी नजदीकी के हाथ होने की आशंका
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार लेवाड़ गांव निवासी 85 वर्षीय चंद्रमा यादव अपने घर के दालान में सोए हुए थे. अज्ञात अपराधियों ने प्रवेश कर उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया. इस घटना के बाद अपराधियों ने संपत्ति से जुड़े कागजात भी उठा ले गए स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र गुजरात में नौकरी करते हैं जबकि वह अपने पौत्र के साथ यंहा रहते है फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि संपत्ति विवाद में इस हत्या की घटना को अंजाम देने में परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है.

क्या कहते है अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच करने पहुँचे डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है. फिलहाल घटना की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम बुलाई गई है. जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की रात्रि में हुए इस हत्या के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पूरा देश जहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था वही मृत किसान की हत्या से परिजन समेत पूरे गांव में शोक की लहर है.

Comment here