ग्राउंड रिपोर्ट

गोलीबारी कर दहशत फैलाने के आरोप में छह हुए गिरफ्तार

Spread the love

शहर के बीचों बीच ज्योति चौक से महज 100 मीटर की दूरी पर, दिनदहाडे गोलीबारी कर दहशत फैलाने के आरोप में महिला समेत 6 गिरफ्तार, पुलिस ने महिला के घर से पिस्तौल, कारतूस व तलवार भी की बरामद ..
महिला ने पुलिस को बरगलाने की रची थी साजिश, नहीं हुई कामयाब

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर :शहर के बीचों बीच नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक के समीप दिनदहाड़े हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया .

क्या कहते है अधिकारी.

जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक के समीप बाइपास रोड में शनिवार को फायरिंग की सूचना पर जब पुलिस पहुँची तो स्थानीय निवासी रानी देवी ने बताया कि उनके यहां पहुंचकर कुछ युवकों के द्वारा फायरिंग की गई है. मामला पुराने किसी विवाद का है. हालांकि पुलिस ने जब जांच शुरु की तो यह ज्ञात हुआ की फायरिंग किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि रानी देवी के घर से ही की गई है.

तलाशी के दौरान महिला के घर से मिला अस्त्र और शस्त्र

आरोप लगाने वाली महिला के ही घर की जब पुलिस ने तलाशी लेना शुरू की तो महिला के घर से पुलिस को छत पर छिपा कर रखा हुआ एक देसी कट्टा, महिला रानी देवी के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. वहीं मौके से पुलिस ने दो इस्तेमाल किए हुए कारतूस भी बरामद किए. इसके अतिरिक्त एक तलवार और एक चाकू भी पुलिस को मिला जिसके बाद उस महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया है.

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह सुबह नगर परिषद क्षेत्र में सबसे पहले संपत्ति विवाद में भाजपा नेता पुनीत सिंह के घर पर कई राउंड गोलियां चली, इस घटना के 4 घंटे बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बन बीघा में, दो गुट आमने सामने आ गया इस दौरान दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोलियां चलाई गई,पुलिस अभी दोनों मामले की जांच कर भी नही पाई थी कि नगर थाना क्षेत्र के ज्योति चौक पर दो गुट आपस मे भिंड गया.

Comment here