ग्राउंड रिपोर्ट

12 घंटे में गोलीबारी की तीसरी घटना

Spread the love

12 घंटे में गोलीबारी की तीसरी घटना आई सामने, कई हिरासत में .
नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक के समीप किशोर उम्र के लड़कों के बीच हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में मच गई अफरा-तफरी पूरे दिन परेशान रही बक्सर पुलिस.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर :जनता राज में आज पूरे दिन नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में गोलियों की गूंज सुनाई देती रही. पहली घटना सुबह- नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिर गंज में हुई जहां जमीनी विवाद में भाजपा नेता के पट्टीदारों ने कई राउंड गोलियां चलाई, जिससे लोग घरों के दरवाजा बंद कर पूरी तरह सहम गए. वहीं दूसरी घटना गोलंबर इलाके में हुई जबकि तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक से बाइपास की तरफ जाने वाली सड़क पर ज्योति प्रकाश चौक से 100 मीटर की दूरी पर हुई जहां किशोर उम्र के 5 लड़कों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई उसके बाद दहशत फैलाने के लिए देखते ही देखते किशोर ने कमर से पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी. इसके बाद अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस की माने तो मामला लड़की से जुड़ा हुआ है.

क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी

घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरों के दो गुटों के बीच आपस में कहासुनी हुई. बात पहले मामूली झड़प से शुरू हुई फिर देखते ही देखते छात्रो का दोनों गुट आमने सामने आ गया इसी दैरान एक किशोर ने कमर से पिस्टल निकाली और फायर करना शुरू कर दिया. गोलियों की तेज आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली चलने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. जो बाइक सवार 20 की स्पीड में जा रहे थे उन्होंने गाड़ी के एक्सीलेटर को दबाया और स्पीड बढ़ा कर भाग निकले और जो लोग धीरे-धीरे चल रहे थे वह दौड़ते हुए मौके से भाग निकले. खास बात यह थी कि घटना को अंजाम देकर भी किशोर मौके पर ही मौजूद रहे. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कों को धर-दबोचा.

क्या कहते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 

ज्योति प्रकाश चौक के समीप गोलीबारी की सूचना मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है. मामला लड़की से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

Comment here