बक्सर निवासी दो सहोदर भाइयों की दिल्ली में चाकु से गोदकर हत्या .
साले ने ही बहनोई और उसके भाई को उतार दिया मौत के घाट. मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी. खौफनाक अंत परिजनों में मचा कोहराम, दिल्ली के बसन्त कुंज थाना क्षेत्र का है मामला
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों की दिल्ली में उनके रिश्तेदार ने ही चाकु से गोदकर हत्या कर दी है. घटना दिल्ली के बसन्त कुंज थाना इलाके में हुई है. घटना की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिला घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में पूरा परिवार शव को लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मामूली कहासुनी में हुई है जिसका इतना खौफनाक अंत होगा इसका किसी ने कल्पना भी नही किया होगा.

बड़ा भाई बैंक में करता था नौकरी, छोटा करता था पढ़ाई
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार जिले के चंद्रपुर गांव निवासी बबन यादव के पुत्र राजेश सिंह यादव एवं रंजन सिंह यादव दिल्ली में नौकरी करते थे. राजेश सिंह दिल्ली के यस बैंक में कार्यरत थे जबकि उनका छोटा भाई रंजन सिंह पढ़ाई के साथ किसी कंपनी में कार्य कर रहा था. पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि राजेश यादव ने दो शादियां की थी पहली पत्नी को सिर्फ दो पुत्रियां है. संभवत: पुत्र की चाहत में उन्होंने दूसरी शादी चौसा के समीप कुतुबपुर गांव में की थी. हालांकि, ससुराल के लोग दिल्ली में ही निवास करते हैं. दूसरी पत्नी से भी उन्हें तीन पुत्रियां और एक पुत्र की प्राप्ति हुई. दूसरी पत्नी के साथ राजेश दिल्ली में ही रहता था.

घर में चल रहा था रिंग सेरेमनी की तैयारी
कुछ ही दिन पहले राजेश के छोटे भाई रंजन सिंह का विवाह तय हुआ था इसके बाद गांव से 28 अगस्त को ही रिंग सेरेमनी का प्लान बना. इस कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों के लिए राजेश ने अपनी दूसरी पत्नी को दिल्ली से अपने गांव चंद्रपुरा पहुंचा दिया और स्वयं अपने भाई के साथ पुनः दिल्ली चला गया.पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि दूसरी पत्नी के गांव जाने के बाद पत्नी का भाई नाराज था. वह नहीं चाहता था कि उसकी बहन गांव में जाकर रहे. इसी बात को लेकर उसकी अपने बहनोई राजेश से पहले फोन पर तू-तू, मैं मैं किया इस दौरान बात इतनी बढ़ी की फोन काटने के बाद राजेश और रंजन बसंतपुर इलाके में चले गए जहां पहले से ही राजेश की दूसरी पत्नी का भाई मौजूद था. वहां उसने अपने बहनोई एवं उसके भाई से बहस होने के बाद ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार कर दिए. घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकला. उधर घायलों को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई.
दिल्ली के लिए रवाना हुआ पूरा परिवार
घटना की पुष्टि करते हुए मृतक के चाचा मुन्ना यादव ने बताया कि, बीती रात तकरीबन 1:00 बजे जैसे ही घर वालों को इस बात की सूचना मिली घर में कोहराम मच गया. घरवाले इस घटना पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे रहे थे उन्होंने बताया कि वह तथा अन्य स्वजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. अभी इस घटना के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है. दिल्ली पहुंचने के बाद ही ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सकेगी.

Comment here