बालू कारोबारियों के बीच वर्चस्व की जंग : कृतपुरा में चली गोलियां जांच को पहुंचे एसपी ..एक खोखा बरामद,अब तक पुलिस का दोनों हाथ खाली, कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने किया हस्तक्षेप तो मामला हुआ शांत
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : राजधानी पटना से लेकर भोजपुर औऱ बक्सर तक बालू कारोबारियो के खौफ के आगे प्रशासनिक अधिकारी बेवश दिखाई दे रहे है. बर्चस्व की जंग में गोलियां चल रही है और जिससे लोग डर की साये में जीवन जीने को मजबूर है.ताजा मामला बक्सर जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृतपुरा की है जंहा देर रात एसपी मनीष कुमार अपने मातहतो के साथ बैठक कर रहे थे तो बालू कारोबारी बर्चस्व के लिए गोलियां चला रहे थे स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस केवल एक खोखा बरामद कर वापस लौट आई.दो बालू
कारोबारी के बीच हो समझौता के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान गोलियां चलने लगी. जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया . स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद एसपी मनीष कुमार स्वयं ही पहुंचकर मामले की जांच की तो मामला सत्य पाया गया. पुलिस ने मौके से इस्तेमाल किया गया कारतूस भी बरामद किया है हालांकि इस मामले में कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

बैठक के दौरान चली गोली
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जलहरा गांव निवासी आनंद राय और कृतपुरा गांव निवासी बालू कारोबारी बबलू राय के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद में आनंद राय के भाई अमन राय ने बबलू राय को मंगलवार को फोन कर धमकी दी और कहा कि वह बबलू राय को गोली मार देगा. इस बात की सूचना बबलू राय ने आनंद राय को दी जिसके बाद कृतपुरा गांव में आनंद राय पहुंच गए और बबलू राय से बातचीत करने लगे. देर रात तकरीबन 10:00 बजे दोनों आपस में बात कर ही रहे थे तभी आनंद राय का भाई अमन राय मौके पर पहुंच गया और ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोलियां चलने से दहशत का माहौल कायम हो गया और सभी इधर-उधर भागने लगे. मौका देख कर अमन राय भी भाग निकला. इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी मनीष कुमार तथा मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार सदल बल मौके पर पहुंच गए और मौके से दोनों बालू कारोबारियों को हिरासत में लिया उन्हें थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही थी. इसी बीच एक जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस से अनुरोध किया कि यदि इन लोगों की गोलीबारी मामले में कोई संलिप्तता नहीं है तो इन्हें छोड़ दिया जाए. पुलिस ने उस अनुरोध को माना और फिर उन्हें छोड़ दिया.

क्या कहते है एसपी
कृतपुरा में बालू कारोबारियों के बीच हुए गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए, एसपी मनीष कुमार ने बताया कि किसी बिषय पर समझौता करने के लिए दोनों पक्षो की बैठक हुई थी इसी दौरान गोली चली है. घटनास्थल से पुलिस को एक इस्तेमाल किया गया कारतूस भी बरामद हुआ है. मामले में नामजद प्राथमिक दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कोई भी गिरफ्तार नही हुआ है.
कांग्रेस विधायक ने की मध्यस्तता
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम भी कृतपुरा पहुंचे जहां हो रहे विवाद में हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के बीच समझौता कराकर मामले को शांत कराया. कांग्रेस विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का यह पहला कर्तब्य है कि लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत कराए हमने भी वही किया रात्रि एक बजे जब मामला शांत हुआ तो हम वापस आये.

Comment here