ग्राउंड रिपोर्ट

अज्ञात महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Spread the love

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के समीप से सिकरौल बक्सर नहर में मिला 30 बर्षीय अज्ञात महिला की शव, ग्रामीणों में मचा हड़कम,घटना स्थल पर पहुँची मुफस्सिल थाने की पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर:जिले का मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुअर गांव के समीप से सिकरौल बक्सर नहर में एक 30 बर्षीय अज्ञात महिला की शव बरामद होने से इलाके में हड़कम्प मच गया है. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है की तीन से चार दिन पहले उसकी हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के नियत से शव को नहर की तेज धारा में फेंक दिया गया होगा. जो बहते हुए आकर भभुअर गांव के समीप नहर में रुक गया. जिस पर सिंचाई कर रहे किसानों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

चर्चाओं का बाजार गर्म

सिकरौल बक्सर नहर में शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आस पास के गांव की सैकड़ो लोगो की भिंड घटना स्थल पर जुट गई, लोगो की माने तो सिकरौल इलाके में अक्सर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया जाता है. जो नहर के पानी की तेज बहाव में बहते हुए यह शव भभुअर गांव के समीप पहुँच गया. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली वजह पता चल पाएगा.

क्या कहते है अधिकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाने के थाना प्रभारी राहुल कुमार, ने बताया कि ग्रामीणों से यह सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात महिला का शव नहर में दिखाई दे रहा है. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आसपास के थाने को भी इस बात की सूचना दी गई है.अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. देखने से महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है. वायरलेस से भी मैसेज देने का अलावे सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर साझा कर लोगों से पहचान करने में सहयोग करने का अपील किया गया है.

गौरतलब है कि नहर में महिला के शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों की माने दुष्कर्म के बाद हत्या कर महिला की शव को नहर में फेंक दिया गया है। हालांकि मौत की असली वजह क्या है। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

Comment here