अपराध

चार फर्जी सीआईडी अधिकारी हुए गिरफ्तार, ये है पूरा मामला.

Spread the love

चार फर्जी सीआईडी अधिकारियो को डुमराँव पुलिस ने किया गिरफ्तार. रोहतास जिले के रहने वाले है चारो फर्जी अधिकारी. डुमराँव के रास्ते उतरप्रदेश में जाने की थी तैयारी तभी डुमराँव एसडीपीओ ने वाहन और हथियार के साथ चारो को कर लिया गिरफ्तार.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के डुमरांव अनुमंडल से चार फर्जी सीआईडी अधिकारियों को डुमराव एसडीपीओ ने खुद गिरफ्तार कर थाने लाया. शहर में गश्ती के दौरान उजला रंग का स्कार्पियो पर सीआईडी का बोर्ड और लोगो लगाकर घूम रहे चार फर्जी अधिकारियो पर जब एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी की नजर पड़ी तो उन्होंने उस वाहन को पीछा करना शुरू किया. एवं अन्य गश्ती टीम को इसकी सूचना दी जिसके बाद उस वाहन को रोका गया. पहले तो उसमें सवार चारो फर्जी अधिकारियो ने पुलिस पर अपना धौंस खूब दिखाने की कोशिश की. लेकिन उनका भेस भूषा ही यह बताने के लिए काफी था कि, वह अपराधी और माफिया है. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी लेनी शुरू की तो चार पहिया वाहन से एक रायफल, सात जिंदा कारतूस, गण्डासा पुलिस ने बरामद की. जिसके बाद चारो को गिरफ्तार कर थाने लाया.

पूरी रात बजती रही थाने और अधिकारियो की घंटी

चारो फर्जी अधिकारियो के गिरफ्तार होने के बाद कई, सफेदपोश सांसद और विधायक उन्हें छुड़ाने के लिए पूरी रात थाने से लेकर अधिकारियो की फोन की घण्टी बजाते रहे. लेकिन पुलिस की सख्त तेवर के आगे किसी की एक नही चली. अधिकारियो की माने तो वह रोहतास के खनन माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया, और पत्थर माफिया से उनका तालुक है. पुलिस प्रत्येक विन्दुओं पर जांच कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी

डुमराव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि, बृहस्पतिवार को देर शाम जब वह गश्ती पर निकले थे तो, उजले रंग के स्कार्पियो पर सीआईडी का बोर्ड लगाकर घूम रहे चार लोगो पर नजर पड़ी. जिसके बाद तुरंत ही हमने अपनी गाड़ी को घुमाया और उनका पीछा कर रोका. भेषभूषा यह बताने के लिए काफी था कि, वह अधिकारी नही है. और सम्भवतः उनका संबंध माफिया से है. जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से एक रायफल, सात कारतूस, एक गंडासा, बरामद हुआ है. पूरी रात उन्हें छोड़ देने के लिए कुछ सफेद पोशों का फ़ोन आता रहा लेकिन, पुलिस किसी के दबाव में काम नही करती है. सभी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. चारो की गिरफ्तारी डुमराव थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के समीप से हुआ है.

 

गैरतलब है कि इससे पहले भी डुमराव एसडीपीओ ने फर्जी बोर्ड लगाकर घूम रहे कई रसुखदारो का वाहन जब्त कर पैदल ही उन्हें थाना तक लाकर उन्हें हवालात में बंद करने को लेकर सुर्खियों में रहे है. एक बार फिर उनके इस कार्रवाई को लोग खूब सराहना कर रहे है.

Comment here