गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
अपराध

फ्लिपकार्ट के पैकेज डिस्ट्रीब्यूटिंग गोदाम से लाखों की चोरी

फ्लिपकार्ट के पैकेज डिस्ट्रीब्यूटिंग गोदाम में भीषण चोरी. पांच लाख से ज्यादा रुपये उड़ा ले गए चोर. जांच में जुटी पुलिस आपसी मिलीभगत का अंदेशा.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के पुराना भोजपुर स्थित फ्लिपकार्ट के पैकेज डिस्ट्रीब्यूटिंग हब में शनिवार की देर रात भीषण चोरी हो गई. वारदात में तिजोरी में रखे करीब पांच लाख से अधिक रुपयों के चोरी होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है. चोर वाई फाई के राउटर को ही सीसीटीवी का हार्ड डिस्क समझकर उठा ले गए हैं. सीसीटीवी के हार्ड डिस्क से हर एंगल के फुटेज को खंगाला जा रहा है, लेकिन कई महत्वपूर्ण एंगल का कैमरा पहले ही उखाड़ा जा चुका है. ओपीध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

उखाड़ दिए गए है सीसीटीवी कैमरे

यह भी पढ़ेंडुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी

घटना के सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम कार्य समाप्त होने के बाद ताला बंद कर सभी कर्मी अपने-अपने घर चले गए. उसके बाद रविवार की सुबह पैकेज डिस्ट्रीब्यूटिंग हब की कर्मी कोमल वैष्णवी जैसे ही रविवार को हब में पहुंची तो देखा कि ताला टूटा हुआ था. चोरों ने सीसीटीवी को भी उखाड़कर फेंक दिया था. अंदर प्रवेश करने पर तिजोरी का ताला भी चोरों ने तोड़ डाला था तुरंत ही इस घटना की सूचना अन्य कर्मियो को दी गई. साथ यह सूचना स्थानीय कर्मियों द्वारा नया भोजपुर ओपी पुलिस को भी दी गई.

दो घंटे तक पुलिस ने की जांच

सूचना के बाद पहुंचे ओपीध्यक्ष सुबोध कुमार ने विभिन्न बिंदुओं पर करीब दो घंटे से अधिक जांच की. इस दौरान पुलिस ने मौजूद अन्य कर्मियों से कड़ाई से पूछताछ की. साथ ही बचे हुए कैमरों का फुटेज निकालने की बात कही.

कहीं कोई अपना तो नहीं?

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि दो तिजोरियों में से एक का ही ताला तोड़कर चोरी की गई, जबकि वहां मौजूद दूसरे लॉकर को चोरों ने छुआ तक नहीं है. ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं की कार्यरत कुल 50 से अधिक कर्मियों में से भी किसी की संलिप्तता इस चोरी की घटना में हो सकती है. क्योंकि जिस तिजोरी में मोटी रकम थी, केवल उसी को तोड़ा गया है. आस-पास के लोगों का कहना है कि इतनी सफाई से चोरी बिना किसी कर्मी के संलिप्तता के नही हो सकती.


क्या कहते हैं ओपीध्यक्ष

मौके से कई अहम जानकारियां मिली है. सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं. सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. कई कर्मियों से पूछताछ में भी कुछ जानकारियां प्राप्त हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.