औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर में टोल प्लाजा कर्मियो की गुंडागर्दी, शराब के नशे में ट्रक चालको को रूम में बंधक बनाकर की पिटाई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में तीन टोल प्लाजा कर्मियों को किया गिरफ्तार. ट्रक चालकों को कराया मुक्त.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः बक्सर पटना राष्ट्रीय राजमार्ग के दलसागर गांव में बने टोल प्लाजा कर्मियो की गुंडागर्दी से वाहन चालक परेशान है. टोल प्लाजा कर्मी ट्रक चालकों से अवैध पैसे की डिमांड करते हैं और नहीं देने पर रूम में बंधक बनाकर पिटाई करते हैं जिसके कारण हर एक सप्ताह पर टोल प्लाजा जंग का मैदान बना रहता है. कुछ ऐसे ही तस्वीर आज भी देखने को मिला जहां शराब के नशे में चूर होकर टोल प्लाजा कर्मियों ने ट्रक चालकों से 500 की जगह 2500 की डिमांड करने लगे और जब ट्रक चलाको ने देने से इनकार कर दी तो उनके साथ मारपीट करने लगे पैसों के साथ गले से सोने के सीकरी छीन लिए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में तीन टोल प्लाजा कर्मियों को गिरफ्तार कर ट्रक चालकों को मुक्त कराया.

गुंडों और अपराधियो का लगता है जमावड़ा
स्थानीय लोगों की माने तो दलसागर टोल प्लाजा पर अपराधियों और गुंडों का जमावड़ा लगता है जहां अवैध हथियार के साथ शराब तस्करों की खूब महफिल जमती है और मनमाने तरीके से राजस्व की उगाही की जाती है जब ट्रक चालक ट्रक अंडर लोड होने की बात कह कर वेट करने की बात कहते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है.

क्या कहते है ट्रक चालक
औद्योगिक थाना पर पहुँचे ट्रक चालकों ने लगाया गम्भीर आरोप मारपीट के बाद औद्योगिक थाने पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे ट्रक चालकों एवं वाहन मालिकों ने टोल प्लाजा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह टोल प्लाजा किसका है और किसके संरक्षण में चल रहा है सभी लोग जानते हैं सुबह 3:30 बजे जब वाहन लेकर वहां से हम लोग गुजर रहे थे तो ऑनलाइन पैसा न लेकर ऑफलाइन पैसा मांगा जा रहा था जब हमलोग टैक्स के पैसे 500 देने लगे तो 2500 की डिमांड की गई देने से इनकार कर दिया तो ऊपर रूम में ले जाकर टोल प्लाजा पर लगे पाइप निकाल कर उसे पिटाई की गई और गर्दन दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई इस दौरान जितने भी पैसा पास में था उसके अलावे सोने की लॉकेट और चेन छीन लिया गया. सभी के सभी ट्रक चालक डरे और सहमे हुए हैं क्योंकि प्रत्येक दिन टोल प्लाजा कर्मी नशे में धुत होकर इस तरह की हरकत करते हैं.

वही इस घटना की पुष्टि करते हुए औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद जब वह टोल प्लाजा पर पहुंचे तो शराब के नशे में चूर 3 तीन टोल प्लाजा कर्मियों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आये है मेडिकल कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि हो गई है. ट्रक चालकों से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Comment here