मानवता हुआ शर्मसार, चाकलेट देने के बहाने बुलाकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 31 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार, पूरी रात दबंग के डर से गाँव में ही झोला छाप डाक्टर से पीड़ित परिवार कराता रहा बच्ची का इलाज, मीडिया से मिली सूचना के बाद एक्शन में आये डुमराँव, एसडीपीओ, मासूम को गांव से निकालकर पुलिस सुरक्षा में भेजा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आरोपी के गिरफ्तारी के लिए एक साथ कई पुलिस टीम को किया रवाना. मनबढे और दबंग परिवार से आता है आरोपी.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की. बच्ची के बेहोश होने के बाद वह उसे छोड़कर गांव में ही घूम रहा था. घण्टो बाद जब बच्ची को होश आया तो वह अपने घर पहुँची, जिसे देख परिजनों का होश उड़ गया. दबंगो के डर से पीड़ित परिवार न तो थाने जा रहा था और न ही अस्पताल. गांव में ही एक झोलाछाप डाक्टर से उसका इलाज कराया जा रहा था.

मीडिया से मिली सूचना तो एक्शन में आये एसडीपीओ
मीडिया कर्मियो ने इस घटना की सूचना डुमराँव एसडीपीओ अफाक अंसारी को दी जिसके बाद एक्शन में आए एसडीपीओ ने अपनी निगरानी में उस गांव से मासूम को पुलिस सुरक्षा में निकालवाकर सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ ही देर पहले भर्ती कराया है. साथ ही एक साथ कई पुलिस टीम को आरोपी के गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अभी गांव में ही छुपा हुआ है.
क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हो बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि एक पांच-छह साल के मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस की टीम गांव में पहुँची हुई है.

वही डुमराँव एसडीपीओ अफाक अंसारी ने बताया कि पुलिस टीम की सुरक्षा में उस बच्ची को अस्पताल भेजा गया है साथ ही उस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी अपने घर से फरार है जब तक उसकी गिरफ्तारी नही हो जाती है। पुलिस चैन की सांस नही लेगी.गौरतलब है कि मासूम बच्ची के साथ हुए इस दरिंदगी को लेकर ग्रामीण आक्रोश मे है. आरोपी दबंग परिवार से है जिसके कारण सभी ने चुपी साध रखी है.


Comment here