20 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रैक के बगल मिला शव, रेलवे ट्रैक से दो कदम की दूरी पर गिरा है ब्लड, हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेके जाने की जताई जा रही है आशंका, युवक के सर के पिछले हिस्से में है चोट का निशान, नया बाजार के रहने वाला है मृतक छोटू राम.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः स्थानीय रेलवे स्टेशन के नया बाजार रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक से कुछ कदम की दूरी पर एक 20 वर्षीय युवक की शव मिलने से हड़कम्प मच गया है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेका गया है. रेलवे ट्रैक से दो कदम की दूरी पर खून बिखरा पड़ा है और युवक के सर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है जिसे देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे है घटना कि सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस के अधिकारी शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिये है.

नया बाजार का रहने वाला है युवक
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार के रहने वाला 20 वर्षीय छोटू राम का शव रेलवे ट्रैक के समीप देख स्थानीय लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई, इस दौरान लोगो ने परिजनों के साथ पुलिस को भी सूचना दी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक का भाई एक बड़े निजी स्कूल में वाहन चालक है. घटना कि सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है वही शव की स्थिति को देख पुलिस भी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगा.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की पुष्टि करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि बक्सर चौसा रेलवे स्टेशन के बीच नया बाजार रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की शव मिलने की सूचना मिलते ही रेल पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुच शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रहे है साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है हालांकि पुलिस का यह मानना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा.

Comment here