जिले में अपराधियो का मनोबल हाई, एसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर मध्य रात्रि में चलाई गोली, गोली चलने की आवाज सुनकर सहमे आसपास के लोग, स्थानीय सूत्रों की माने तो यूपी के थे दोनों शूटर, जांच में जुटी पुलिस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः शहर के बीचोबीच रिहायसी इलाके में एसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधियो ने मध्य रात्रि में जब लोग गहरी निंद्रा में सो रहे थे इस दौरान फायरिंग कर इलाके में दहशत मचा दी, लोग पूरी तरह से सहम गए, स्थानीय लोगो ने बताया कि उतरप्रदेश के दो शूटरों ने दो राउंड गोली चलाई है जबकि पुलिस एक राउंड गोली चलने की बात स्वीकार कर रही है.

यूपी के शूटरों ने बक्सर में चलाई गोली
घटना के संदर्भ में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि तकरीबन 11:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक के समीप एक के बाद एक दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी. किसी व्यवसायी को धमकाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के शूटर ने गोली चलाई है. गोली चलाने वाले शूटरों की संख्या दो थी जो यमुना चौक इलाके में गोली चलाई और फिर आराम से निकल गए, हैरानी की बात है कि जिस जगह पर गोली चलाई गई है वहां सुबह से लेकर पूरी रात पुलिस कर्मियों का पहरा लगा रहता है. उसके बावजूद किसके अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका.

इसी इलाके में अपराधियों ने की थी चूना व्यवसायी की हत्या
गोली चलने की घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम है इसी इलाके में पहले भी अपराधियो ने कुछ साल पहले एक बड़े व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया था. ऐसे में जमुना चौक इलाके में गोली चलने के बाद निश्चय ही व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
वही इस घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि, जमुना चौक के समीप गोली चलाई गई है. एक राउंड फायरिंग हुई है. गोली चलाने वाला युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है जिसने किसी आपसी विवाद में गोली चलाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि एसपी कार्यालय के समीप शहर के बीचोबीच रिहायशी इलाके में हुए इस गोलीबारी की घटना ने व्यवसायियो के आंखों से नींद गायब कर दिया है लोग डरे सहमे जुबान से कहते नजर आए की क्या यही सुशासन की सरकारप है जहां व्यवसायियो को डराने के लिए आधी रात को अपराधी गोली चला रहे है.

Comment here