अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

कई राज्य की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

कई राज्यों के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी बक्सर जिले का दुर्दान्त अपराधी अमित सिंह को बंगाल पुलिस ने उतर प्रदेश के बनारस से किया गिरफ्तार. औद्योगिक थाना क्षेत्र के कोठियां गांव का रहने वाला है कुख्यात अपराधी अमित, कई राज्यो की पुलिस ने ली राहत की सांस, दुर्दान्त अपराधी की पहचान करने के लिए बक्सर पुलिस की टीम बनारस हुई रवाना.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः बिहार, यूपी व बंगाल समेत कई राज्यों का कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपए का इनामी अमित सिंह को बंगाल पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है. उसके गिरफ्तार होने से कई राज्यों को पुलिस ने चैन की सांस ली है. फिलहाल बंगाल पुलिस उसे अपने हिरासत में लेकर बक्सर पुलिस को सूचना दी है जिसके बाद बक्सर पुलिस की एक टीम दुर्दान्त अपराधी की पहचान करने के लिए बनारस रवाना हो गई है. बक्सर एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना मिली है जिसके बाद ऑफिसर की एक टीम भेजी गई है. पहचान होने के बाद ही कन्फर्मेशन होगा.

एके 47 लूट, हत्या समेत दर्जनों मामले है दर्ज

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठियां गांव का रहने वाला कुख्यात अमित सिंह पर रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर के अलावे यूपी के पूर्वांचल के साथ ही बंगाल के थानों में हत्या व लूट के दर्जनों संगीन मामले दर्ज है. बताया जाता है कि बंगाल में अमित ने कार साइड करने को लेकर एक युवक से हुई बहस के बाद अपने पांचों साथियों के साथ मिलकर कार चालक की गोली मारकर हत्या कर दिया था और घटना के बाद फरार हो गया था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके अन्य पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अमित सिंह भागने में सफल रहा.

बिहार यूपी और बंगाल की पुलिस लगातार कर रही थी तलाश

जिले के दुर्दान्त अपराधी अमित सिंह को बिहार , बंगाल एवं यूपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी अंततः बंगाल पुलिस ने तकनीकी साधनो तथा मुखबिरों के सहारे उसे वाराणसी के शिवपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. बंगाल पुलिस के गिरफ्त में आये अपराधी ने जैसे ही अपना नाम अमित सिंह, गांव बड़की कोठियां जिला बक्सर बताया , उसके बाद बंगाल पुलिस ने बक्सर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बंगाल पुलिस के गिरफ्त में आये अपराधी की पहचान करने के लिए बक्सर पुलिस के अधिकारियो की एक टीम बनारस रवाना हो गई है. जिसपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है

धनजी मुखिया की हत्या के बाद लूट ली थी एके 47

अमित सिंह पहली बार तब सुर्खियों में आया था जब उसने अपने साथी कुख्यात अपराधी चंदन गुप्ता के साथ मिलकर रोहतास के चर्चित धनजी मुखिया की हत्या कर एके 47 लूट लिया था. जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी इधर फरार रहने के दौरान वह कई हत्याओं तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के नाक में दम कर रखा था. उसके गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. आधिकारिक सूत्रों की माने तो कोलकाता पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में प्रस्तुत कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले ली है.

बक्सर पुलिस के अधिकारियो की एक टीम बनारस हुई रवाना

वही अमित सिंह पर बक्सर जिले के नया भोजपुर में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूटने का मामला दर्ज है. बक्सर पुलिस के अधिकारियो की एक टीम बनारस के लिए रवाना हो गई. बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिली अधिकारियो की एक टीम भेजी गई है जिसका पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

गौरतलब है कि कई राज्यो की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी अमित सिंह के गिरफ्तार होने के बाद बक्सर पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है. बक्सर पुलिस भी उसे रिमांड पर
लेकर कई मामलों का उद्भेदन करने का प्रयास करेगी.

Comment here