नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अपराधी राकेश कुमार चौधरी उर्फ राकेश पासी को पकड़ने गई पुलिस पर बीते रात्रि 20-25 असामजिक तत्व के लोगो ने लाठी डंडे से किया हमला, एक दारोगा, 2 सिपाही और एक चौकीदार हुए है घायल. उक्त अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही पुलिस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर- जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर 20 से 25 की संख्या में असामाजिक तत्वों के लोगों ने लाठी डंडे से अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक दारोगा, दो सिपाही, और एक चौकीदार घायल हो गये. उसके बाद भी पुलिस तीन कारतूस के साथ उक्त अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही.

आर्म्स तस्करी की मिली थी सूचना
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि, अपराधी राकेश चौधरी उर्फ राकेश पासी हथियार तस्करी के लिए केसठ गांव में पहुँचा हुआ था, जंहा आधा दर्जन से अधिक हथियार की डिलीवरी होगी. गस्ती कर रही पुलिस टीम जैसे ही राकेश चौधरी उर्फ राकेश पासी को गिरफ्तार की अचानक 20 से 25 की संख्या में असमाजिक तत्व के लोगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया. उसके बाद भी पुलिस उस अपराधी को गिरफ्तार कर थाने लाई, जिसके पैकेट से तीन अलग अलग हथियार का कारतूस बरामद हुआ है. पूरी रात पुलिस छापेमारी करती रही लेकिन हथियार बरामद नही हो सका.

एसडीपीओ ने कहा हुई है नोक झोंक
वही इस मामले को लेकर जब नावानगर थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नोकझोक हुई है, किसी को चोट नही लगा है, देर शाम को जानकारी दी जाएगी.

डीएसपी ने की पुष्टि
वही जब पुलिस टीम पर हमला होने की बात एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस गई हुई थी, जैसे ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तो अचानक लोग धक्का मुकि करने लगे, उसके बाद भी पुलिस उस अपराधी को तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने वाले लोगो की गिरफ्तारी के लिए करवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि गुरुवार की रात्रि में पुलिस टीम पर हुए हमले में जिन चार पुलिसकर्मियों को चोट लगी है उसमे नावानगर थाना के एसआई अमन कुमार, मनीष ठाकुर, दुर्योधन बैठा, और चौकीदार मनोज कुमार सिंह शामिल है. जिनका इलाज नावानगर पीएचसी मे कराया गया, उसके बाद भी पुलिस इसे नोकझोंक बता रही है.


Comment here