ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शराब तस्कर के आरोपी का गर्दन काट कर हत्या

Spread the love

घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे पूर्व शराब तस्कर के आरोपी का गर्दन काटकर अपराधियो ने की हत्या, सिकरौल थाना क्षेत्र के रेका पाण्डेयपुर गांव का रहने वाला है मृतक, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के रेका पाण्डेयपुर गांव में घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे पूर्व शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके एक व्यक्ति की अपराधियो ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी, सुबह जब घर वालो की नींद टूटी तो घर में कोहराम मच गया. खून से लथपथ शव पड़ा था स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिकरौल थाने को दी जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.


घर के बाहर दरवाजे पर सोया था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के रेका पाण्डेयपुर गांव निवासी रामेश्वर पांडेय का 42 बर्षीय पुत्र अक्षय कुमार पांडेय शुक्रवार की रात्रि में खाना खाकर घर के बाहर दरवाजे पर सोया हुआ था. उसी दौरान अपराधियो ने धारदार हथियार से उसका गर्दन काटकर हत्या कर दी, सुबह जब घर वालो को नींद टूटी तो खून से लथपथ मृतक का शव पड़ा था जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों का चीत्कार सुन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि मृतक फरवरी 2023 में ही शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है.

कई बार पकड़ा गया है शराब की बड़ी-बड़ी खेप

स्थानीय सूत्रों की माने तो इलाके के बड़े शराब तस्करो में मृतक की गिनती थी. जिसके घर से कई बार पुलिस ने शराब की बड़ी-बड़ी खेप बरामद की थी और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस धंधे से जुड़े हुए किसी अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है.

क्या कहते है एसपी

घटना की जानकारी देते हुए बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि सिकरौल थाना क्षेत्र के रेका पांडेपुर में शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके अक्षय कुमार पांडे नामक एक व्यक्ति की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है जल्दी इस पूरे मामले में अपराधियो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

गौरतलब है कि शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके इस शख्स की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं । बताया जा रहा है इस कारोबार से जुड़े किसी अपराधी ने अपना नुकसान देख इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि हत्या क्यों की गई है इसका खुलासा अपराधियो के गिरफ्तारी के बाद ही होगा।

Comment here