द जनमित्र | डेस्क
सिविल सेवा दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिलाधिकारी को किया सम्मानित,
बक्सर-भारत का स्टील फ्रेम कहे जाने वाले सिविल सेवको को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना अधिवेशन भवन में सम्मानित किया। इस मौके पर बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह के बहाने सरकार सिविल सेवको के कार्यो का भी मूल्यांकन कर लेती है।

देश का स्टील फ्रेंम है सिविल सेवक
1947 में मेटकाफ हाउस दिल्ली में ऑल इंडिया प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण स्कूल में परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए ,देश के पहले गृह मंत्री जिन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है

सरदार वल्लभभाई पटेल ने पहली बार सिविल सेवको को भारत का स्टील फ्रेम कहा था। जिनसे पूरे देश की भलाई का अपेक्षा रहता है। इस दिवस के बहाने ही इन अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

गौरतलब है कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही नए जिलाधिकार खेत की पगडंडिओ से लेकर बाबुओं के कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर पूरे विभाग में हड़कम्प मच दिया है। एक सप्ताह के अंदर लापरवाह दर्जनों अधिकारियो एवं कर्मचारियो का वेतन बन्द करने से लेकर ऑन दी स्पॉट शोकॉज कर दिया है। जिसका चौतरफा सराहना हो रहा है। आलम यह है कि जिलाधिकारी का अगला कदम किसके कार्यालय तक बढ़ेगा इसकी सूचना ना तो ओएसडी को और ना ही अंगरक्षकों को हो पा रही है। जिसके कारण विभाग के लापरवाह अधिकारी जिलाधिकारी के रेड में पकड़े जा रहे है।



Comment here