अपराधग्राउंड रिपोर्ट

प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी को लोगों ने दी तालिवानी सजा वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

अपने ही गांव के शादी शुदा प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर की धुलाई. पिटाई का वीडियो हुआ वायरल. प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कम्प. ग्यारह पर हुआ एफआईआर दो की हुई गिरफ्तारी.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव में अपने ही गांव के शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई की है. रस्सी से बांधकर तब तक पिटाई की जब तक की वह बेहोश नही हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है. जो युवकों को सर बचाकर पीटने के लिए उकसा रही है. वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. आननफानन में ग्यारह लोगो पर एफआईआर करने के बाद पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रात के अंधेरे में अपने प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी.

बताया जा रहा है मझवारी गांव के रहने वाले चंदन कुशवाहा नामक एक युवक रात्रि के अंधेरे में अपने ही गांव के प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया. उसके घर मे प्रवेश करने की भनक जैसे ही आसपास के लोगों को लगी लोग पहले से हैं उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही घर का दरवाजा खुला लोग उसे प्रेमिका के घर से घसीटते हुए बाहर निकाले और डंडे से जमकर पिटाई की. लोग तब तक उसको मारते रहे जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कॉमेंट कर पूछ रहे है इस प्रेमी जोड़े को सजा देने का अधिकार नीतीश बाबू के सरकार में इनलोगो को किसने दे दिया.

गौरतलब है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. सिमरी थाने में कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसमें से दो की गिरफ्तारी हो गई है.

Comment here