घर में सो रहे दिव्यांग को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या. सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस. धनसोइ थाना क्षेत्र के चपटही गांव की घटना.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र अंतर्गत चपटही गांव में 65 बर्षीय दिव्यांग की अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना कि सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
सोए अवस्था में मारी है गोली
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार 65 बर्षीय शहेन्द्र राम अपने घर पर देर रात खाना खाकर सोये हुए थे. सुबह जब परिजनों की नींद टूटी तो पुलिस को इसकी सूचना दी आशंका जताई जा रही है कि पूर्व के विवाद में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस परिजनों के आवेदन देने का इंतजार कर रही है.
क्या कहते है अधिकारी
घटना की जानकारी देते हुए धनसोइ थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संदर्भ में आसपास के लोगो से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है. परिजनों के द्वारा अब तक कोई आवेदन नही दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस अपराधियो की पहचान करने में लगी है, जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.
गौरतलब है कि दिव्यांग बुजुर्ग की हुई इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वही पुलिस जल्द ही पूरे मामले की सुलझा लेने का दावा कर रही है.

Comment here