अपराध

चोरों का बढ़ा आतंक, सरकारी विद्यालयों को बना रहे हैं निशाना

Spread the love

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह हाई स्कूल में भीषण चोरी, विद्यालय के कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर कम्प्यूर समेत मूल्यवान सामग्री ले उड़े चोर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस जांच में जुटी. पिछले ही दिनों चुन्नी गांव के सरकारी स्कूल को भी चोरों ने बनाया था निशाना.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर: जिले में चोरी की बढ़ते घटनाओं ने लोगो की आंखों से नींद गायब कर दिया है. पुलिस अभी एक मामले की उद्भेदन भी नही कर पाती है तब तक चोर दूसरी घटना को अंजाम दे दे रहे है जिससे लोग परेशान है. शहरी इलाकों में पुलिस की चहलकदमी देख अब चोर ग्रामीण इलाकों के घरों एवं सरकारी विद्यालयों को अपना निशाना बना रहे है. कुछ ही दिन पहले चुन्नी गांव में स्थित सरकारी विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया था. पुलिस मामले की खुलासा करती उससे पहले बीते रात मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में स्थित हाई स्कूल में चोरी ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कम्प्यूटर कक्ष में रखे कम्प्यूटर, नकदी समेत लाखो रुपये मूल्य की समान चोरी कर निकल गए. स्कूल प्रशासन को आज जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई स्कूल में पहुँचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

स्कूल में चल रहा है एग्जाम

स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में वर्ग नवम एवं दशम के परीक्षा चल रहा है परीक्षा समाप्ति के बाद गेट बन्दकर सभी शिक्षक अपने घर चले गए. स्कूल की सुरक्षा के लिए नियुक्त किये गए रात्रि प्रहरी बीमार होने के कारण स्कूल नही पहुँचा था जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की सम्पति ले उड़े है जिसका जांच पुलिस कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी

वही इस चोरी की घटना को लेकर मुफ़स्सिल थाने के एसआई मनोरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्कूल में पहुँचकर मामले की जांच करने के साथ स्कूल प्रशासन एवं ग्रामीणों से भी इसकी जानकारी ली जा रही है. अनुसन्धान के बाद ही पूरी जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे.

गौरतलब है कि शहरी इलाके में पुलिस की बढ़ती गश्ती को देख अब चोर सुनसान एवं ग्रामीण इलाके के बन्द पड़े मकानों एवं स्कूलों को अपना निशाना बना रहे है. लोगों की माने तो जिले में बढ़ रहे नशेड़ियों की जनसंख्या अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए इस तरह के घटना को अंजाम दे रहे है.

Comment here