जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से तीन दरिंदो ने किया गैंगरेप. 25 अक्टूबर को ही लड़की के परिजनों ने राजपुर थाने में दर्ज कराई थी लड़की के गुमशुदगी होने का मामला. खोजबीन के दौरान पुलिस ने लड़की को बदहवास स्थिति में किया बरामद, तो लड़की ने पुलिस को सुनाई आप बीती. तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल. सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने की पुष्टि.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ तीन दरिंदो ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दो दिन पहले ही लड़की के परिजनों ने राजपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने लड़की की खोजबीन कर उसे बरामद की, तो उसने पुलिस को बताया कि तीन हैवानों ने उसका अपहरण कर उसके साथ हैवानियत किया है. जिसके बाद लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि स्थानीय लोगो ने बताया कि लड़की बदहवास स्थिति में बधार से बरामद हुई है.
क्या कहते है एसडीपीओ
मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों के द्वारा दो दिन पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. खोजबीन के दौरान लड़की को बरामद किया गया तो, उसने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम किया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. लड़की नाबालिक है या बलिक है अभी इसकी जानकारी नही हो पाई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
गौरतलब है कि इस घटना के बाद पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है. वही पुलिस तीनो आरोपियो को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए साक्ष्य को एकत्रित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Comment here