ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

26 सितम्बर को बक्सर में कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

Spread the love

26 सितंबर को बक्सर में कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन , इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहले ही पेश कर चुके है अपनी दावेदारी एक महीने के अंदर दूसरी बार बक्सर में पहुँचेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, बक्सर लोकसभा सीट बना एनडीए और इंडिया गठबन्धन के तमाम सहयोगी दल के नेताओ की पहली पसंद ,अपने ही सहयोगी को कमजोर बताकर ठोक रहे है दावेदारी..

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगी दलों के लिए बक्सर लोकसभा सीट प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. यही कारण है कि तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने इस लोकसभा सीट पर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर दी है. इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस और भकापा माले ने साफ शब्दों में अपने सहयोगी राजद को संकेत दे दिया है कि 6 बार हुए लोकसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी को 5 बार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में राजद से बेहतर उम्मीदवार इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के पास है औऱ इस बार वह अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे. इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एक महीने के अंदर दूसरी बार बक्सर पहुचेंगे, और 26 सितंबर को पार्टी द्वारा आयोजित महासम्मेलन में चुनावी शंखनाद करेंगे. जिस पर सहयोगी के साथ विपक्षी दलों के नेताओ की निगाहे भी टिकी हुई है.

इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दिखाएगी अपना दम

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि, 26 सितंबर को कांग्रेस के द्वारा आयोजित महासम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल होंगे, जिले के चार विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस की कब्जा है .पिछले 6 बार से इस लोकसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार चुनाव लड़ते आ रहा है. लेकिन पांच बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के पास बेहतर उम्मीदवार हैं. जो एनडीए गठबंधन के वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को पटकनी देने में कामयाब होंगे, हम इसकी तैयारी पहले से ही युद्धस्तर पर कर रहे है.

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्चार्य ने महीनो पहले ही शहर के नगर भवन में महासम्मेलन कर इस लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. जिसके इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगी दलों की बेचैनी बढ़ गई है. इंडिया और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेता बक्सर में नजर आ रहे है.

Comment here