राजनीति

27 को बक्सर आएंगे सूबे के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Spread the love

27 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचेंगे बक्सर. जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत ब्रह्मपुर में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर के विकास कार्यो का लेंगे जायजा. एक साल पहले 8 करोड़ 74 लाख 75 हजार 500 रुपये की मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दिया था सौगात.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत ब्रह्मपुर में 27 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड में दिखाई दे रहे है. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियो ने ब्रह्मपुर में पहुँचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर के विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे.

21 जुलाई 2023 को ब्रह्मपुर मंदिर में आये थे सीएम.

21 जुलाई 2023 को अपने बक्सर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ब्रह्मपुर में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने गए थे. जंहा उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्वार कराने की बात कही थी. तत्पश्चात मंदिर के विकास के लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा मंदिर के जीर्णोदार के लिए 8 करोड़ 74 लाख 75 हजार 500 रुपये राशि की स्वीकृति दी थी. जिसका शिलान्यास वर्चुअल तरीके से बिहार के मुख्यमंत्री ने किया था. 6 महीने बाद 27 जनवरी को पुनः मंदिर के विकास कार्यो का जायजा लेने आ रहे है.

सावन महीने में यूपी बिहार के लाखों श्रद्धालु टेकते है माथा.

सावन मास में बिहार यूपी के लाखों श्रद्धालु इस मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए आते है. मंदिर के पास ही 5 एकड़ में बने विशाल तालाब में स्नान कर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ पर जल चढ़ाते है. श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग के द्वारा चाहरदीवारी, आधुनिक शौचालय, चेंजिंग रूम, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेस्क्यू मैनेजमेंट, के साथ ही तालाब का भी जीर्णोदार कराया जा रहा है.

क्या कहते है जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व स्थल की जायजा लेने पहुँचे जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन विभाग के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि 27 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा प्रस्तावित है. पर्यटन विभाग के द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार जो कराया जा रहा है उसका उद्घाटन करेंगे. मंदिर का विकास कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. अन्य कामो को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि मान्यताओं के अनुसार बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की मंदिर को तोड़ने के लिए कई मुस्लिम शासकों के द्वारा प्रयास किया गया. लेकिन मंदिर में रातोरात हुए चमत्कार को देखकर सभी लौट गए. तब से लाखों श्रद्धालु प्रत्येक साल उत्तरायणी गंगा में स्नान कर जलाभिषेक करने के लिए इस मंदिर में जाते है. नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर के विकास कार्यों का लेंगे जायजा. एक साल पहले 8 करोड़ 74 लाख 75 हजार 500 रुपये की मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दिया था सौगात.

Comment here