खेती-बाड़ी

बदला मौसम का मिजाज लोगों के साथ पशुओं ने ली राहत की सांस

Spread the love

बदला मौसम का मिजाज तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश इंसान के साथ पशुओं ने भी ली राहत की सांस, पिछले कई दिनों से 47.2 डिग्री चल रहा था बक्सर का तापमान.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: जिले में सुबह तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी के साथ हो रही मुसलाधर बारिश ने इंसानों के साथ पशु–पक्षियों को तपिश से राहत दिलाई है. पिछले कई दिनों से बक्सर जिला का तापमान 47 डिग्री के पार चल रहा था. जिससे लोग काफी परेशान थे, तालाब से लेकर आहार पोखर खुद की प्यास बुझाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे.


किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

अचानक शुरू हुई मौसम की पहली बारिश ने ना उम्मीद हो चुके किसानों की उम्मीदो को जिंदा कर दिया है. सिष्टम की नाकामी और जनप्रतिनिधियो के झूठे वादों के कारण रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति के बाद भी न तो नहरों में पानी आ पाई है और न ही उनको समय से धान की बीज मिल पाया है.


क्या कहते है किसान

जिले के जगदीशपुर पंचायत के महिला एवं पुरुष किसान अलका पांडेय, शीला देवी, सोनी राम, श्यामबाबू गोंड़ , बिहारी यादव, मनोज केशरी, विश्वनाथ यादव ने बताया कि यह यह बारिश हम किसानों के लिए मात्र पानी नही संजीवनी के जैसा है. खेत में बिचड़ा सूखने के साथ ही अब हम सभी के माथे पर दरार पड़ था लेकिन कुछ ही देर की बारिश ने हमारी हारी हुई बाजी को जीत में बदल दी और एक उम्मीद का किरण नजर आने लगी कि आने वाले समय में प्राकृति साथ देगी. आजादी के 77 साल गुजर गए लेकिन अभी भी किसानों का रिमोट कंट्रोल सरकारी बाबुओं के पास है और हम सभी किसान उनके मेहरबानियों के मोहताज है. उनकी कृपा जब होगी तो नहर में पानी आएगी या बीज मिलेगा.


विपक्ष के है सभी विधायक और सांसद फिर भी जबान पर लगे है ताले

महिला किसान शीला देवी ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी पार्टी के एजेंडा में किसानों के लिए कुछ न कुछ होता है लेकिन चुनाव जीतने के बाद एजेंडा के साथ नेता जी लोग किसानों को भी अपनी सूची से गायब कर देते है. इस लोकसभा क्षेत्र के सांसद से लेकर सभी 6 विधानसभा में विपक्ष के विधायक है.उसके बाद भी उनके जबान पर ताले लगे है.आलम यह है कि किसी ने किसानों का हाल जानने का प्रयास भी नही किया.अब तो उनसे हमलोगों की मुलाकात 2025 में चुनाव के दौरान ही होगी.


गौरतलब है कि तेज आंधी के साथ लगभग 20 मिनट तक हुई बक्सर जिले में बारिश ने इंसानों के साथ पशु पक्षियों को भी राहत दी है.वही किसानों की माने तो खेती किसानी के लिए यह बारिश अमृत के समान है.

Comment here