ग्राउंड रिपोर्ट

जाति जनगणना के आंकड़ों को लेकर युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

जातीय जनगणना में हेरा फेरी का आरोप लगाकार कुशवाहा समाज के लोगो ने शहर के ज्योति चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जलाया पुतला. कहा 2024 और 25 में कुशवाहा समाज नीतीश कुमार को बताएगा औकात.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर- बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद से ही कुछ जातियों के द्वारा राज्य सरकार पर आंकड़ों में हेरा फेरी का आरोप लगाया जा रहा है. लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मुख्यमंत्री का पुतला जला रहे हैं. इस कड़ी में शहर के ज्योति चौक पर कुशवाहा समाज के युवाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए कहा कि कुशवाहा बिहार में 4 प्रतिशत है या 16 प्रतिशत उनको यह समाज औकात बता देगा.

क्या कहते है युवा

शहर के ज्योति चौक पर पुतला जलाने पहुंचे कुशवाहा समाज के युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जो जातिय जनगणना के आंकड़े जारी किए गए हैं वह फर्जी है. उसमें यादव को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है. जबकि अन्य सभी जातियों को नीचे गिराकर दिखाया गया है. कई ऐसे घर हैं जहां पर जाति जनगणना करने के लिए कोई आया ही नहीं उसके बाद भी कैसे जाति जनगणना का कार्य पूरा हो गया. कुशवाहा समाज को राज्य सरकार अपने आंकड़ों में 4% बता रही है. जबकि हमारी जनसंख्या 16% से अधिक है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह समाज 2024 और 2025 के चुनाव में दिखाएगा की हमारी संख्या कितनी है.

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए जाति जनगणना के आंकड़ों के विरोध में सोशल मीडिया से लेकर सड़को पर लोगो ने मोर्चा खोल दिया है. जिसका जवाब सरकार नही दे पा रही है. वही किन्नर समाज के लोगो ने भी नीतीश कुमार के इस आंकड़े को फर्जी बताया है.

Comment here