ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

मंत्री का दावा: राहुल गांधी ने कभी नहीं किया था मंत्रिमंडल विस्तार की मांग

Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश के मत्स्य पशुपालन मंत्री अफाक आलम का दावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कभी नही की मंत्रिमंडल विस्तार की मांग, महागठबन्धन की मजबूती है सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में पहुँचे जिले के प्रभारी मंत्री अफाक आलम ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश एवं देश वासियो को शुभकामना देते हुए कहा कि समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे, विकास के पथ पर निरन्तर प्रदेश और देश आगे बढ़ता रहे यही शुभकामनाएं है.

राहुल गांधी ने नही की है मंत्रिमंडल विस्तार की मांग

वही जब जिले के प्रभारी मंत्री से पत्रकारों ने सवाल पूछा के कांग्रेस के बार-बार मांग करने के बाद भी प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है. राहुल गांधी ने महागठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार से खुद पटना में मंत्रिमंडल विस्तार की मांग किया था. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भी नीतीश कुमार से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग नहीं किये है. मंत्रिमंडल विस्तार होगा या नहीं वह नेता जानेंगे, इस समय
सभी विपक्षी दलों को मिलाकर जो महागठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बन रहा है वह कैसे मजबूत हो यह पहली प्राथमिकता में है. बार-बार यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस बैकफुट पर है लेकिन न तो कांग्रेस बैकफुट पर है और न ही नीतीश कुमार महागठबन्धन के नेताओ से नाराज है केवल विपक्ष यह हाय तौबा मचाई है कि बेंगलुरु बैठक के बाद से नीतीश कुमार नाराज है.

जिले को किया जाएगा सूखा घोषित

वही जिले में अल्पवर्षा के कारण बने सुखाड़ की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा किया जा रहा है जरूरत पड़ने पर जिले को सुखा घोषित किया जाएगा.

सत प्रतिशत हुआ है धान की रोपनी

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले वासियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में सत प्रतिशत धान की रोपनी हो चुका है. गंगा की जलस्तर में हुए वृद्धि के कारण कई इलाकों में सिचाई का काम आसान हो गया है. नहरों के माध्यम से लगातार खेतो तक पानी पहुचाया जा रहा है। एग्रीकल्चर फीडर से 16 घण्टे बिजली किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है.

                     अंशुल अग्रवाल जिलाधिकारी

हम आपको बताते चले कि जिले में एक लाख छह हजार हेक्टेयर भूमि पर एक लाख ब्यालिश हजार किसानों के द्वारा खरीफ फसल की बुवाई की गई है. जिले के दियारा का इलाका बाढ़ से परेशान है तो अन्य प्रखण्ड के किसान सुखाड़ से जूझ रहे है.

Comment here