ग्राउंड रिपोर्ट

बाइक से स्टंट कर रहे युवक को बचाने में पलट गया पिकअप वैन

Spread the love

राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चलती बाइक पर रील बना रहे युवकों को बचाने में पलट गई पिकअप वाहन, वैन चालक जख्मी. औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर के समीप हुआ हादसा. अब रील बनाने वाले युवकों की तलाश कर रही है पुलिस.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रचलित करने और रिल्स बनाने के लिए हर उम्र के लोग खुद की जान को भी जोखिम में डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर की है. जंहा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बाइक सवार युवक बाइक से स्टंट करते हुए, रिल्स बना रहे थे. जिनको बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन पलट गई. इस दुर्घटना में पिकअप चालक चोटिल हो गया हैं. इस दुर्घटना के बाद स्टंट कर रहे युवक भाग निकले. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

क्या कहते है स्थानीय लोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक मोबाइल फोन लेकर चलती बाइक पर ही स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे. उनकी बाइक अनियंत्रित हुई तो पीछे से चली आ रही सब्जी लदी पिकअप वाहन चालक ने भी अपना नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के बीचो-बीच डिवाइडर पर पिकअप वैन पलट गई. इस दुर्घटना में जहां चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ वही डिवाइडर के बीचो-बीच लाइट के लिए लगाया गया खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया. अब रील बनाने वाले युवकों की तलाश हो रही है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष 

औद्योगिक थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया की दलसागर के समीप पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. चालक को मामूली चोट आई है. जिन बाइक चलाको के कारण यह दुर्घटना हुई है उनकी तलाश की जा रही है.

गौरतलब है कि पिकअप चालक दामोदर ने बताया की, बाइक सवार युवकों को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुआ है। अक्सर रास्ट्रीय राज्य मार्ग को युवकों ने रिल्स बनाने के लिए अपना ठिकाना बना लिया है जंहा इस तरह की हादसा होने का हमेशा डर बना रहता है।

Comment here