बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैरक समीप मालगाड़ी का एक बोगी हुआ डिरेल, रेल प्रशासन में मचा हड़कम्प. सूचना मिलने के साथ ही दानापुर से बक्सर पहुँची रेलवे क्यू आर टी की टीम. मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर पर लगी है रेलवे की टेक्निकल टीम.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरपीएफ बैरक के समीप मालगाड़ी का एक बोगी डिरेल हो गया है. स्थानीय रेलवे स्टेशन के कर्मीयो ने जैसे ही इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल रूम को दी, रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. दानापुर से रेलवे की क्विक रिस्पॉन्स टीम बक्सर पहुँचने के साथ ही मालगाड़ी के उस डिब्बे को पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर लगे हुए है. किसी भी तरह का ना तो जान माल का नुक्शान हुआ है और ना ही रुट प्रभावित हुआ है.
आगे पीछे करने के दौरान डिरेल हुआ डिब्बा
मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी का चालक ट्रेन को आरपीएफ बैरक के साइड में आगे पीछे कर रहा था. इसी दौरान एक डिब्बे के दो पहिया डिरेल हो गया. जिसकी सूचना गार्ड ने जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारियो को दी, साथ ही दानापुर कंट्रोल रूम को दी रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया. दानापुर से एक क्यूआरटी की टीम बक्सर पहुँच चुकी है. हालांकि इससे अप एवं डाउन लाइन प्रभावित नही हुआ है.
क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि, आरपीएफ के बैरक साइड में एक मालगाड़ी के चालक द्वारा आगे पीछे करने के दौरान एक डिब्बे के दो पहिया डिरेल हो गया है. सूचना के बाद दानापुर से टेक्निकल टीम पहुंची हुई है. जिसको पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
गौरतलब है कि मालगाड़ी के एक डिब्बे के डिरेल होने की सूचना के बाद आरपीएफ के जवानों ने पूरी ट्रेन को सुरक्षा के घेरे में लिए हुए है. जिससे कि मालगाड़ी पर लदे सामग्री के साथ असामाजिक तत्व के लोग छेड़छाड़ ना करे.

Comment here