नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से सीआरपीएफ जवान के दो बच्चे अचानक हुए लापता, 18 घण्टे बीत जाने के बाद भी नही मिला कोई सुराग,नगर थाने में परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी के मामले.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: जिले के नगर थाना क्षेत्र के वीरकुंवर सिंह कॉलोनी से रविवार के दिन सीआरपीएफ जवान की दो बच्चे अचानक गायब हो गए , 18 घण्टे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक उनका कोई सुराग नही मिल पाया है. इधर परिजनों ने नगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के साथ ही सोशल मीडिया में दोनों बच्चों की तस्वीर शेयर कर उनको ढूंढने में लोगों से मदद करने का अपील किया है.

परिजन गए थे बाजार लौटे तो गायब थे बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के वीरकुंवर सिंह कॉलोनी निवासी सीआरपीएफ जवान संजय कुमार सिंह देश की सरहद पर तैनात है. घर पर रहने वाले परिजन दोनों बच्चों को घर में ही छोड़कर बाजार गए हुए थे. जिनका नाम नीलेश यादव एवं करन यादव है . इनकी उम्र 11 साल एवं 9 साल है. जब परिजन घर लौटे तो घर मे ताला बंद मिला और दोनों बच्चे गायब थे.

पड़ोसियों ने कहा कोल्ड्रिंक पीने की बात कहकर एक साथ निकले थे बच्चे
इधर बाजार से लौटे परिजनों ने जब पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की तो पड़ोसियो ने बताया कि दोनों बच्चे खुद ताला लगाकर चाभी पड़ोस के घर में देकर कोल्ड्रिंक पीकर वापस आने की बात कहकर निकले थे लेकिन अब तक उनके बारे में कोई सुराग नही मिल पाया है.
क्या कहते है अधिकारी
वही मामले की जानकारी देते हुए नगर थाने के थानेदार संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि परिजनों के द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए बताया गया है कि बच्चे घर से कही चले गए है. दोनो बच्चो की बरामदगी के लिए रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड से लेकर आस पास के थाना क्षेत्र में भी स्थानीय थाने की मदद से सर्च किया जा रहा है जल्द ही दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.

गौरतलब है कि दोनों बच्चों के अचानक गायब हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन लगातार खोजबीन कर रहे है. 18 घण्टे बाद भी कोई सुराग नही मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वही लोगो को अंदेशा है कि बच्चे भटककर कहि इधर– उधर चले गए है.

Comment here