द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः बक्सर के बनारपुर जिले में सड़क किनारे लोगों को एक कार क्षतिग्रस्त दिखाएं पड़ा. ग्रामीणों के कहने के अनुसार कार सबसे पहले बिजली के पोल में टकराया, बाद में एक पेड़ से जा टकराया. कार बिजली के पोल मे टकराने से बिजली का पोल तीन टुकड़ों में बट गया है. जिसके चलते बनारपुर गांव में सुबह से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है. घटना के बाद ही कार सवार कार छोड फरार हो गया. कार में एयरबैग खुला होने से कार में सवार लोगों को मामूली चोट लगने का संभावना जताया जा रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज होगा, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया. वहीं कुछ लोगों का कहना है की चालक शराब के नशे में कार का एक्सीडेंट किया है, कई लोगों का कहना तो यह भी है की चालक द्वारा झपकी लगने के कारण घटना हुई है. एक्सीडेंट होने के बाद कार चालक कार छोड़कर भाग निकला है. लग्जरी कार जिसका नंबर है CG 15 DU 7797 के आगे का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया है.


मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष राहुल कुमार का कहना है की, ग्रामीणों की सूचना पर कार को कब्जे में ले कर थाना लाया गया है. उनका कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगा लिया गया है. सभी यूपी के जमानिया बिहार के बक्सर जिला के रास्ते यूपी के बलियां जिला जा रहे थे. वही 3:00 बजे के करीब कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराया. कार में उपस्थित 5 लोग सुरक्षित है कार थाने में जब्द है, और अभी तक कार को लेने के लिए थाना पर कोई नहीं आया.


Comment here