राजनीति

बसपा प्रत्याशी अनिल सिंह पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, पुलिस ने घंटों किया पूछताछ

Spread the love

बीएसपी के बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बिल्डर को चुनाव प्रभावित करने के आरोप में डुमराँव थाने की पुलिस ने घण्टो बैठाकर की पूछताछ, मतदान को प्रभावित करने के लिए उक्त प्रत्याशी पर समाग्री बांटने का लगा आरोप.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर: बीएसपी लोकसभा प्रत्याशी अनिल सिंह उर्फ अनिल बिल्डर पर मतदान को प्रभावित करने के लिए मतदाताओ के बीच राहत समाग्री बांटने के आरोप में पुलिस ने लगभग तीन घण्टे तक पूछताछ की है. जिला प्रशासन के अधिकारियो को यह गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त प्रत्याशी के द्वारा डुमराव अनुमंडल के अंटाव पंचायत के गांव में मतदाताओ के बीच सामग्री बांटी जा रही है. वरीय अधिकारियो से मिली निर्देश के बाद डुमराँव थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल से बहुजन समाज पार्टी के गमछा समेत कई समाग्री बरामद करने के पश्चात अनिल सिंह से घण्टो पूछताछ की जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कम्प मच गया.

बीएसपी उम्मीदवार पर दर्ज होगा एफआईआर

डुमराँव अनुमंडल के एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि बीएसपी उम्मीदवार पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदातो के बीच सामग्री बांटने की सूचना मिली थी जिसके बाद डुमराँव थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल से पार्टी के गमछा समेत कई समाग्री बरामद की है. जिसके आधार पर उक्त प्रत्याशी के उपर एफआईआर दर्ज की जाएगी.

अधिकारियो ने कहा आदर्श आचार संहिता का भी अनिल सिंह ने किया है उल्लंघन.

वही उन्होंने कहा कि बीएसपी उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भोज में शामिल होने के लिए अंटाव पंचायत में पहुँचे थे. उक्त प्रत्याशी ने मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की है.

क्या कहते है बीएसपी नेता

वही बीएसपी नेता अनिल सिंह उर्फ अनिल बिल्डर ने कहा कि एक साजिश के तहत उनको बदनाम करने के लिए दो घण्टे तक पुलिस बैठा रखी थी और वाहनों का जांच किया जा रहा था. हम तो भोज खाने के लिए अटाव पंचायत में आये थे लेकिन पुलिस ने गृह स्वामी को भी प्रताड़ित किया. इसी लोकसभा क्षेत्र में अन्य पार्टी के प्रत्याशी साड़ी और पैसा बांट रहे है पुलिस को वह दिखाई नही दे रहा है.

गौरतलब है कि कुछ घण्टे बाद होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह से अलर्ट है जिसका परिणाम हुआ कि पुलिस ने मतदान को प्रभावित करने के आरोप में बीएसपी नेता से घण्टो पूछताछ कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है.

Comment here