नगर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस. मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या करने की कही जा रही है बात.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलासी मोहल्ला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक अवसाद में चल रहा था.

राजधानी पटना के रहने वाला था युवक
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके के रहने वाला 29 बर्षीय राजकुमार शर्मा नामक युवक बक्सर में एमआई का फ्रैंचाइजी चलाकर अपना जीवन यापन करते था. चार दिन पूर्व कम्पनी के द्वारा कोड को ब्लॉक कर देने के बाद वह मानसिक अवसाद में चल रहा था. शुक्रवार को दोपहर में आराम कहने की बात कहकर सर्विस सेंटर से घर चला गया. जब दरवाजा नही खुला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पंखे की कुंडी से लटक रहे युवक के शव को पुलिस ने उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहते है थाना प्रभारी
घटना की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसन्धान कर रही है.

गौरतलब है कि युवक की आत्महत्या करने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सूत्रों की माने तो किसी लड़की के द्वारा ही फोन पर इस बात की सूचना दी गई कि राजकुमार आत्महत्या कर रहा है.

Comment here