घटना

ट्रेन की चपेट में आने से हुई महिला की मौत.

Spread the love

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, महिला की पहचान अब तक अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

द जनमित्र | सरिता

बक्सर : डुमरांव रेलवे स्टेशन पर कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. घटना उस समय की है जब महिला रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी. ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से वह हादसे की शिकार हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, पहचान के लिए प्रयास जारी हैं.

स्थानीय समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि यह घटना शाम करीब 5:10 बजे की है. जब कुंभ एक्सप्रेस डाउन लाइन पर डुमरांव स्टेशन से गुजर रही थी. स्टेशन के पूर्वी छोर पर 47 वर्षीय महिला ने ट्रैक पार करने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की गति तेज होने के कारण वह तुरंत उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. माना जा रहा है कि मृतका आसपास की ही निवासी हो सकती है.

Comment here