ग्राउंड रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, बसपा ने भी ठोका ताल

Spread the love

कांग्रेस, भाकपा माले के बाद अब बक्सर में बहुजन समाज पार्टी के नेताओ ने किया शक्ति प्रदर्शन, कहा मायावती के आंधी में उड़ जाएगा एनडीए और इंडिया गठबन्धन.

द जनमित्र | विमल यादव

बक्सरः 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओ ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. शहर के नगर भवन में बहुजन समाज पार्टी के नेताओ ने महासम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियो को अपने ताकत का एहसास करा दिया है. इस महासम्मेलन में पहुँचे बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए औऱ इंडिया गठबन्धन बहन मायावती के आंधी में उड़ जाएगा और पूरे देश में हाथी छाप झंडा ही लहराएगा.

क्या कहते है बहुजन समाज पार्टी के नेता

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस, भाकपा के बाद आज बहुजन समाज पार्टी के नेताओ ने शहर के नगर भवन में शक्ति प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम को लेकर दो दिन पहले से ही बासपा के नेताओ ने बैनर पोस्टर से पूरे शहर को पाट दिया था. आज कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओ का जोश देख मंच पर बैठे नेता गदगद दिखे इस दौरान महासम्मेलन का नेतृत्व कर रहे जाने माने बिल्डर सह बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह ने कहा कि 2024 के महासंग्राम में एनडीए गठबंधन से ज्यादा ताकतवर इंडिया गठबंधन है औऱ पूरे देश में बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी जिसका सीधा लड़ाई इंडिया गठबन्धन से होगा हमारे कार्यकर्ता इंडिया गठबन्धन को धूल चटा देने के लिए मचल रहे है.

बहुजन का गिर रहा है ग्राफ

अपने भाषण से कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर देने वाले नेताजी से जब यह पूछा गया कि बहुजन समाज पार्टी का लगातार ग्राफ गिर रहा है पिछली बार जहां 22 प्रतिशत मतदाताओं ने बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान किया था वह ग्राफ गिरकर अब मात्र 12% पर पहुँच गया है ऐसे में एनडीए या इंडिया गठबंधन को बहुजन समाज पार्टी के नेता कैसे चुनौती दे पाएंगे जिसके बाद नेता जी सहमते हुए बोले निश्चित रूप से गलत रणनीतियों के कारण ग्राफ में गिरावट आई है लेकिन हम दिन रात मेहनत कर पहले से भी अधिक ऊंचाई पर पहुँचकर बहन मायावती को दिल्ली की कुर्सी पर बैठाएंगे.

गौरतलब है कि अब तक 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से बक्सर में दिखाई नहीं देने वाले राजनीतिक पार्टी के नेताओ ने चुनाव की सरगर्मी को भांपते हुए ताल ठोकना शुरू कर दिया है. पहले सम्मान समारोह के बहाने कांग्रेस ने सहयोगियो के साथ विपक्ष के नेताओ को अपने ताकत से रूबरू कराया उसके बाद भाकपा माले के दीपांकर भट्टचार्या, गुजरात के व्यवसायी मिथिलेश पाठक और आज बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह ने बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा किया है.

Comment here