डॉ. दुर्गाचरण मिश्र के खिलाफ अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई गोपाल सिंह द्वारा कार्यालय में हथियार के साथ घुस गाली-गलौज के साथ धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: ब्रह्मपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में सीआई गोपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठ कार्यों का निष्पादन कर रहे थे. तभी ब्लॉक प्रमुख के पुत्र दुर्गाचरण हथियार लेकर अचानक अपने चार पांच सहयोगियों के साथ आ धमके.



सीआई के साथ उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया गया और धमकी भी दी गई. वही दूसरी ओर आरोपित बने प्रखंड प्रमुख के पुत्र दुर्गा चरण मिश्रा ने भी आरोप लगाया है की ये सीओ के इशारे पर एक साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. दूसरी तरफ प्रखंड प्रमुख के गांव योगियां के ही विनोद कुमार गोड़ ने भी पुलिस को एक आवेदन देकर सीआई गोपाल सिंह पर गाली-गलौज करने के साथ साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष रमन रावत ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.


वहीं दूसरे पक्ष का आवेदन भी प्राप्त हो गया है, जिसकी जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक के बाद अंचल कार्यालय में विवाद व हंगामा की स्थिति शुरू हुई थी. इसके बाद पुलिस भी वहा पहुंची एवम बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया था.

Comment here