द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बीजेपी के नेता परशुराम चतुर्वेदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है.बीजेपी के द्वारा निकाला गया प्रतिरोध मार्च के दौरान जैसे ही कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह पार्क में पहुचे कुछ देर बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़े मौजूद कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल में लाया जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.किसानों पर हुए हमले के खिलाफ बीजेपी ने निकाला था आक्रोश मार्च 10 जनवरी के रात्रि में किसानों के ऊपर हुए लाठी चार्ज एवं 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से बीजेपी के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया था. अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नाक और मुह से ब्लड आया है. हार्ट अटैक आने के कारण मौत प्रतीत हो रहा है.गौरतलब है कि 2020 में बक्सर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की सूचना मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.
इनकी मौत की सूचना मिलते ही वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने भी शोक व्यक्त किया .
वहीं भाजपा के प्रदेश विस्तारक प्रभारी संजय कुमार ने भी इनकी मौत की सूचना सुनते हैं शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर सहने की शक्ति प्रदान करें

Comment here