द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले में आपराधिक घटना की योजना बना रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के पास से एक देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई हुई है. दोनों से जेल भेजने से पहले गहन पूछ ताछ की गई. बता दें कि बक्सर डीआईयू की टीम को रविवार की रात को गुप्त सूचना मिली थी कि पिस्टल लिए दो युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में योजना बना रहे है.


डीआईयू की पुलिस सूचना वाली जगह पर पहुंची ही थी कि पुलिस की गाड़ी को आते देख दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने भी पीछा करते हुए पकड़ लिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में आपराधिक घटना होने से टल गई एवम अपराधियों के मंशा पर पानी फिर गया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नगर थाना के चिनिमिल निवासी सुनील केसरी पिता पवन प्रसाद केसरी और शांति नगर निवासी मो. राजा पिता मजहर राइन के रूप में हुई है.


वही बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि दो लोग चीनी मिल इलाके में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में है. डीआईयू प्रभारी राजेश मलाकार के नेतृत्व में टीम भेजी गई तो वहां से अपराधियों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से एक 7.6 एमएम का देसी पिस्टल और चार गोली भी बरामद हुई है.


Comment here