ग्राउंड रिपोर्ट

बक्सर पटना हाइवे पर बाइक की टक्कर से दिव्यांग की हुई मौत

Spread the love

बक्सर पटना हाइवे पार करने के दौरान बाइक से टकरा जाने के कारण एक दिब्यांग की हुई मौत.

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: सोमवार की देर रात बक्सर पटना हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक दिव्यांग की मौत हो गई.अज्ञात बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग को जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगो द्वारा परिजनों को सूचना देते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया.जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया.

रेफर होने के बाद परिजन इलाज के लिए एम्बुलेंस से पटना लेकर जा ही रहे थे की रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को मंगलवार की सुबह में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दी. मिली जनकारी के अनुसार घटना रात लगभग 8:30 बजे की बताया जा रहा है. बता दे की चुरामनपुर निवासी दिव्यांग पकौड़ी यादव 41वर्षीय पिता बबन यादव सड़क पार कर रहे थे प्रत्यक्षदर्शी की माने तो उसी समय आरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहा पर मौजूद लोगों ने घरवालों को सूचना दी एवम त्वरित इलाज हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया. हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया.

लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों के द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को भी दी गई. बताया जा रहा ही कि पकौड़ी यादव ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की गई है.आद्यौगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि किसी ग्रामीण द्वारा इस घटना की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों ने शव को अपने गांव ले गए उसके बाद अंतिम संस्कार के शमशान घाट लाया जाएगा.अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा.

Comment here