शराबबन्दी वाले बिहार में शराबी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, उत्पाद विभाग के जवानों की फाड़ी वर्दी, नशे में धुत नेवी के जवान को काबू करने में उत्पाद विभाग के जवानों का छूटा पसीना जमकर दोनों तरफ से चले लात घुसे.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः शराबबन्दी वाले बिहार में शराब की नशे में धुत नेवी के जवान ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर जैसे ही जवानों ने लग्जरी कार को रोक उसमे सवार एक नेवी के जवान और एक अन्य नौजवान उत्पाद विभाग के पुलिस से उलझ गए जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम ने बल प्रयोग किया शराब के नशे में चूर नेवी के जवान ने उत्पाद विभाग के जवानों की वर्दी फाड़ दी एवं जमकर लात घुसा की बरसात कर दिया. साथी जवानों को कमजोर पड़ता देख उत्पाद विभाग के अन्य जवान पहुँचकर किसी तरह से दोनों को काबू कर मेडिकल जांच कराया जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई.

यूपी से पीकर आ रहे थे शराब जवानों ने रोका तो फाड़ी वर्दी
मिली जानकरी के अनुसार रोहतास जिले के विक्रमगंज का रहने वाला नेवी का जवान अपने एक मित्र के साथ यूपी के बलिया से शराब की सेवन कर बक्सर के रास्ते रोहतास जा रहा था इसी दौरान गंगा ब्रिज पर तैनात उत्पाद विभाग के जवानों ने जैसे ही लग्जरी गाड़ी को यूपी के रास्ते आते देखा उसे रुकने का इशारा किया जिससे नाराज कार सवार दोनों युवक उत्पाद विभाग के पुलिस से उलझ गये जिनके मुँह से शराब का दुर्गंध आ रहा था. इस दौरान जवानों ने जैसे ही अलकोहल जांच कराने की बात कही दोनों तरफ से पहले तू-तू मैं-मैं फिर लात घुसा चलने लगा इस दौरान बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों की भिंड जुट गई साथी जवानों को पिटता देख अन्य जवान भी वहां पहुँचकर किसी तरह से दोनों शराबी को काबू कर मेडिकल जांच कराया जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई है.
क्या कहते है एसपी
नेवी जवान के द्वारा उत्पाद विभाग के जवानों की पिटाई एवं वर्दी फाड़े जाने की सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक दल बल के साथ गंगा ब्रिज चेक पोस्ट पर पहुंचकर हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों का मेडिकल जांच कराया. मेडिकल जांच में दोनों का शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान उत्पाद एसपी देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग रोहतास जिले के विक्रमगंज का रहने वाले है जिसमें से एक युवक नेवी का जवान बताया जा रहा है. दोनों यूपी के बलिया जिले से शराब के नशे में धुत होकर बक्सर के रास्ते रोहतास जा रहे थे. गंगा पुल पर उत्पाद विभाग द्वारा जांच करने के दौरान शराब के नशे में पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो पुलिस के साथ दोनों नशेड़ी हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा, उत्पाद विभाग के जवानो की वर्दी तक फाड़ डाला.

गौरतलब है कि शराबबंदी वाले बिहार में आए दिनों शराब पीकर शराबी कभी बीच सड़क पर तो कभी थाने के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा करते रहते हैं जिसे देखकर लोग प्रदेश की सरकार पर तंज कसते हुए अक्सर कह देते हैं कि दिखता कहीं नहीं बिकता चारों तरफ है.

Comment here