ग्राउंड रिपोर्ट

बक्सर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

Spread the love

जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर ख़ुला राज तो परिजनों को धमकी दे रहा था आरोपी, परिजनों ने कराया मामला दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर:जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से एक शादी शुदा युवक पिछले कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था. किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो राज खुला, जिसके बाद आरोपी पीड़िता की मां को केस नहीं करने की धमकी देने लगा. किसी तरह हिम्मत कर पीड़िता की मां ने थाने में मामाला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वही महिला पुलिस की अभिरक्षा में किशोरी का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है.

पीड़िता और आरोपी दोनों है पड़ोसी

इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला मंटू कुम्हार उर्फ़ दिनेश कुम्हार पड़ोस में रहने वाली पीड़िता के घर अक्सर आता जाता था. पीड़िता के माता पिता दोनों खेत में मजदूरी करने चले जाते थे तो किशोरी को घर में अकेला पाकर इसी का फायदा उठाकर कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था.जब किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी तो उसके माता पिता डाक्टर के पास ले गए जंहा गर्भवती होने की बात सामने आते ही दोनों के होश उड़ गए, काफी हिम्मत देने के बाद पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताया जिसके बाद उसने युवक के परिजनों से जब इसकी शिकायत की तो युवक के परिजन उसे धमकाने लगे.साथ ही एफआईआर करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे जिसके बाद पीड़िता की माँ ने ब्रह्मपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता के माँ के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गौरतलब है कि इस घटना के सामने आने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है.कोई इसे प्रेम प्रसंग तो कोई दुष्कर्म की घटना बता रहा है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.अधिकारीक सूत्रों की माने तो नाबालिक से दुष्कर्म जघन्य अपराध है. चाहे वह जिस अवस्था में भी किया हो. पुलिस उसे हर हाल में सजा दिलाएगी.

Comment here