ग्राउंड रिपोर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव अब नहीं रहे

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

दिल्ली: देश के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव का निधन हो गया है. गुरूवार की रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शरद यादव का निधन हो गया है. इसकी जानकारी इनकी बेटी सुहासिनी ने ही अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये शेयर की.पूर्व से ही श्री यादव की तबीयत खराब चल रही थी. कल शाम तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको दिल्ली के ही गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात को 10:20 में 75 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. श्री यादव के निधन के बाद इस देश के सियासी गलियारे में शोक की लहर फैल गयी है क्योंकि उन्हें माना जाता था कि राज्य की राजनीति से ज्यादा देश की राजनीति में हमेशा से सक्रिय रहें हैं. इनका जन्म 1 जुलाई 1947 को हुआ था और उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था. बहुत लोग उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे.

Comment here