ग्राउंड रिपोर्ट

बक्सर के कई होटलो में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : जिले की स्थिति बहुत ही बदतर होती जा रही है इस जिले में तेजी से पांव पसार रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है. लगभग दो दर्जन से अधिक युवक युवतियां पकड़ी गई है पूछताछ अभी हो रही. पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप विभिन्न होटलों से कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि बक्सर प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि ये सभी होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा है. इस बात की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की . छापेमारी होने पर अलग-अलग कमरों में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में  ले लिया और फिर पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई.  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा है सूचना के आलोक में त्वरित  कारवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.  इस दौरान होटल अनीता, होटल पैराडाइज तथा मां वैष्णवी होटल में छापेमारी की गई जिसके अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियों को पकड़ा गया. ऐसा माना जा रहा है कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा था. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है.  इसके बाद इस तरह की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले  व्यक्ति हो या  होटल संचालक पर उचित कारवाई होगी. छापेमारी दल में मुख्यालय डीएसपी इम्तियाज अहमद अनुमंडल पुलिस अधिकारी गोरख राम नगर थाना अध्यक्ष, महिला थाना अध्यक्ष कंचन कुमारी एवं अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष नंदू कुमार भी मौजूद थे. 

Comment here