ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

बक्सर विधानसभा के प्रथम विधायक को दी गई श्रद्धांजलि.

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः बक्सर विधानसभा के प्रथम विधायक स्वंत्रता सेनानी गाँधी के सच्चे सिपाही पंडित लक्ष्मी कांत तिवारी की 54 वीं पुण्यतिथि बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने किया तथा संचालन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने की. कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित लक्ष्मी कांत तिवारी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कि गई. मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित तिवारी के देश के प्रति जो प्यार त्याग समर्पण एवं जन जन के प्रति जो भाव था

उसे प्रत्येक कांग्रेसी को अपनाना चाहिए. तभी हम कांग्रेस एवं देश को मजबूत कर सही आजादी प्राप्त कर सकते हैं. इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, अजय तिवारी,विनय ओझा, विरेंद्र राम,राजा रमन पांडे,संजय यादव,आशीष तिवारी,विशाल खरवार,दीपक राय,सत्यम चौबे,राज ऋषि राय,विकास पांडे, अंकित पांडे,रामप्रतिक चौबे, इत्यादि अनेक जन थे.

Comment here