शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
अपराध

शादी के लिए जमा किए गए पैसे व गहने चोरी

द जनमित्र डेस्क

बिहार के बक्सर जिले के पुराना भोजपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से करीब चार लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। यह चोरी नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के उतर टोला में स्वर्गीय शोभनाथ रजक के पुत्रों अरुण रजक और सोनू रजक के घर में हुई।

परिजनों के अनुसार, रात में जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी चोर बगल के मकान की छत का सहारा लेकर घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे लोहे के बक्से को बाहर छत और फिर सीढ़ियों तक खींचकर ले गए और उसे तोड़ दिया। बक्से से नकद रुपये और कीमती गहने निकालकर वे फरार हो गए। चोरी के बाद घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला।

पीड़ित अरुण रजक की शादी अप्रैल 2026 में तय है। परिवार लंबे समय से शादी की तैयारियों के लिए नकद और आभूषण जमा कर रहा था, जिसे चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक आघात भी लगा है।

यह भी पढ़ेंडुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी

मंगलवार सुबह परिजनों के जागने पर चोरी का पता चला। शोर मचाते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, संभावित प्रवेश मार्गों, छतों और रास्तों की जांच की तथा परिजनों से चोरी गए सामान की विस्तृत सूची ली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की गुहार लगाई है।