ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सरफराज अहमद के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः नया भोजपुर निवासी व राष्ट्रीय जनता दल सरकार में 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान भोजपुर जदीद पैक्स अध्यक्ष सरफराज अहमद का आज सुबह ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया. सरफराज अहमद को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के काफी करीबी बताया जाता है. सोमवार की रात्रि सोने के बाद मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो चिंता ग्रस्त परिजन उन्हें उठाने पहुंचे लेकिन, तब तक वे इस दुनिया को छोड़ चुके थे. हालांकि, आनन-फानन में चिकित्सकों को बुलाया गया.

जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 20 सूत्री के उपाध्यक्ष रहते हुए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था. दिवंगत नेता अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों तथा चार पुत्रियों और नाती-पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कई नेता उनके आवास पर पहुंचे. दुख प्रकट करने वालों में राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खालिद साहब, अनवर आलम विधायक आरा, पप्पू यादव राजद प्रत्याशी डुमराव, अरविंद यादव उर्फ गामा पहलवान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष , सोहराब कुरैशी अध्यक्ष कुरैशी एकता मंच, आसिफ जमा, मुन्ना खान प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ , लडू अंसारी उर्फ इम्तियाज, लालबाबू यादव पूर्व जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी, भरत यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, सतेन्द्र अाजाद युवा जिला अध्यक्ष एवं तबरेज अहसन कांग्रेस आईटी सेल.

Comment here