जनमित्र/राजपुर :- थाना क्षेत्र के पलियां खेल मैदान के प्रांगण में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब मंगरॉव के खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रशिक्षण दिया गया.प्रशिक्षक सुनिल कुमार और संदीप मौर्य के द्वारा खिलाड़ियों को जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय किसी भी प्रतियोगिता में जाने से पहले अनुशासन में रहने का तरीकों के अलावा खेल के दौरान लागू किये जाने वाले नियमों की जानकारी दी गयी.

खेल से पहले खिलाड़ियों को आत्म रक्षा के उपाय के साथ ही इनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के मैदान में कोई भी टीम अगर खेलता है तो उसकी प्रतिभा का निखार जीत या हार पर निर्भर नहीं करता है बल्कि उसके अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की भावना सबसे अहम होता है.जिस खिलाड़ी के अंदर समर्पण की भावना होती है.वहीं खिलाड़ी धैर्य के साथ खेलते हुए अपनी टीम को बुलंदी तक पहुंचाता है.इसके बाद क्षेत्र के खरगपुरा, डिहरी, सोनी, बुढ़ाडीह,पीठारी,मंगरॉव सहित अन्य गांवों से आये चयनित खिलाड़ियो के द्वारा प्रशिक्षण मैच खेला गया.जिसमें टीम के कप्तान मंटु कुमार सिहं,उप कप्तान संवरू राय,मलाई अंसारी, रजनीकांत सिंह,धर्मेन्द्र चौधरी ,शाहनवाज अंसारी, मो0 इरफान सहित अन्य खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा.इस मौके पर अध्यक्ष पंकज कुमार कमल, प्रबंधक सत्येन्द्र सिंह, दिनेश सिंह,राधेश्याम सिंह,मंतोष कुमार,श्रीनिवास सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.





Comment here