ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

वामपंथी ही लड़ सकते हैं गरीबों की लड़ाई – ज्योतिश्वर प्रसाद

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संयुक्त तत्वाधान में ज्योति प्रकाश चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सीपीआई के जिला सचिव ने बताया कि, भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के लिए भारत के सार्वजनिक संस्थानों को खरीदने के लिए दरवाजा खोल चुके हैं। निजीकरण से कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। जिस तरह से मोदी सरकार संस्थाओं का निजीकरण कर रही है

आने वाले समय में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो जाएगी पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों एवं अम्बानी और अडानी के निर्देश पर चला रहे हैं। इस राज में गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरीबों की गरीबी और बेरोजगारी दूर होने वाली नहीं है। सीपीएम के जिला सचिव भगवती सिंह ने कहा कि, वामपंथी एकता ही गरीबों की लड़ाई लड़ेगी। कामरेड केदार सिंह ने कहा कि, निजीकरण करने से देश में गरीबी और बेरोजगारी दूर होने वाली नहीं है। पुतला दहन कार्यक्रम में नथुनी सिंह, सरिता कुमारी, शशि रावत सहित कई लोगों ने भाग लिया।

पुतला दहन के पश्चात सभी ने बैठक करके एटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड गुरुदास दास गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एटक के जिला महासचिव ज्योतिश्वर सिंह ने अपने साथियों के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, ज्योतिश्वर सिंह, भगवती प्रसाद, नथुनी प्रसाद सिंह, केदार सिंह आदि शामिल रहे।

Comment here