बक्सर:- राजपुर प्रखंड के गजरही गांव की रहने वाली डॉली कुमारी पत्रकारिता से हिंदी माध्यम में स्नातकोतर हिन्दी में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में टॉपर आयी है. यह छात्रा मूल रूप से प्रखंड के देवढ़ियां पंचायत के 300 लोगो की आबादी वाले छोटे से कस्बा गजरही गांव की रहने वाले पिता संजय मिश्र एवं माता रागिनी मिश्रा की पुत्री है.अपनी प्रारंभिक पढ़ाई देवढ़ियां से करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए एमवी कॉलेज बक्सर में ही नामांकन कराकर तैयारी किया था.बेहतर शिक्षा के लिए फिलहाल जवाहरलाल नेहरु विश्व विद्यालय दिल्ली के लिए कड़ी मेहनत कर इसने परीक्षा को दिया था.

इसके बाद इस विश्व विद्यालय से परीक्षा का परिणाम आने के बाद यह पुरे विश्वविद्यालय भर में पत्रकारिता विभाग से टॉप वन हैं.जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा इस बार आयोजित होने वाले दिक्षांत समारोह में इसे सम्मानित किया जायेगा.इनकी परीक्षा की सफलता पर दादा भूतपूर्व शिक्षक उदयनारायण मिश्र ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बेटियां किसी से कम नही है.निश्चित तौर पर यह देश के लिए कुछ करेगी.जिला नियोजित शिक्षक संघ के जिला संयोजक धनंजय मिश्र ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि एक दिन यह बेटी जरूर कुछ करेगी जो इस घर सहित जिला का भी नाम रौशन करेंगी.इनकी सफलता पर देवढ़ियां संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सिद्धनाथ मिश्र ने बिटिया को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया.

विदित हो कि इससे पहले माह जून में इनकी चचेरी बहन श्वेता कुमारी ने भी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत एमबी कॉलेज में पढ़ कर हिंदी विभाग में नंबर वन स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल को प्राप्त किया था .इन दोनों बहनों की सफलता पर पूरा गांव भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है.



Comment here