जनमित्र/बक्सर: जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के अध्यक्षता में हुआ. जिसका संचालन सेवादल के जिला अध्यक्ष धनजी पांडे ने की. धरना में वक्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को किसानों के हित में कम करने की मांग की. जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दूरसंचार के माध्यम से बढ़ते कीमत पर अपना रोष प्रकट

किया. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, रामस्वरूप अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, पप्पू दुबे, रमाकांत चौबे, एनएसयूआई अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी, आईटी सेल विनय ओझा, अभिषेक जायसवाल, मीना शाह, जमाल अली, विशाल खरवार, मंटू चौबे, राजर्षि राय, त्रिलोकी मिस्र, अभिमन्यु मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे आदि लोग मौजूद रहे.

वहीं दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्री अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल व डीजल के बढ़ते हुए मूल्यों के विरुद्ध रिक्शा ट्रॉली पर मोटरसाइकिल पर रखकर धक्का लगाकर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया गया. आक्रोश मार्च पुस्तकालय रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौराहे पर संपन्न हुआ. जिला अध्यक्ष ने कहा की भारत सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के मूल्यों को

अविलंब वापस लिया जाए अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगी. मौके पर कांग्रेस आईटी सेल जिला अध्यक्ष विनय ओझा विशाल खरवार आसिफ इकबाल अंकित सिंह विकास पांडे सरफराज सिद्धकी मिंटू पांडे दीपक राय पंकज पटेल विकास सिंह अंकित पांडे राजा उपाध्याय बबलू पांडे मौजूद रहे.






Comment here