जनमित्र/बक्सर: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पप्पू के आह्वान पर संघ की जिला इकाई बक्सर के जिलाध्यक्ष के डी सिंह के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों द्वारा संघर्ष सह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 2005 में पटना में अपने हक और अधिकार के लिए शांति ढंग से प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर बिहार की तानाशाही सरकार लाठी ,आंसू के गोले दागकर हजारों शिक्षकों को घायल और लहूलुहान की थी.

जिसे हर साल काला दिवस के रूप में हम शिक्षक याद करते हैं. जिसको लेकर आज कवलदह पोखरा के प्रांगण में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर संकल्प लिया गया कि हम लोग गांधी जी के संघर्ष के रास्ते को अपनाकर समान काम का समान वेतन लेकर रहेंगे. शिक्षक नेता अरबिन्द यादव और संघ के जिला सचिव राघवेन्द्र सिंह द्वय नेताओ ने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान और समान काम का समान वेतन के लिए हर कुर्बानी देने के लिए हमलोग तैयार है. जिलाध्यक्ष के डी सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 से ही संघर्ष के बदौलत संघ प्रदीप पप्पू के नेतृत्व में आंदोलन करते हुए आकस्मिक अवकाश,विशेषवकाश ,चिकित्सा अवकाश,

मातृत्व अवकाश,अपूर्ण वेतनमान,हासिल किया है. 2005 के आंदोलन में अपने जिला के दो शिक्षक भी बेउर जेल में महीनों कैद थे. संघर्ष सह संकल्प सभा मे जिला मीडिया प्रभारी जे पी सिंह, कमल किशोर, राजेश सिंह, श्रीमन नारायण, बिमल सिंह, बिजय चौहान, जितेन्द्र चौहान, बाल्मीकि सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, सरवर, रसमकेश्वर खरवार, संतोष सिंह, रामसेवक पाल, जितेंद्र राम, प्रदीप शर्मा, मनोज चौबे प्रधान सचिव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.




Comment here