जनमित्र/बक्सर: बक्सर सिटीजन फोरम के द्वारा बाईपास रोड स्थित एक निजी भवन में,भारत चीन सीमा पर शहीद जवानों को नमन एवँ बायकॉट मेड ईन चायना के लिए श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य डॉ राजेश सिन्हा ने की. उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात चीन

निर्मित वस्तुओं का उपयोग न करने एवँ मेड इन चायना का पूर्णतया बहिष्कार करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सैनिकों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा गया. इस मौके पर डॉ राजेश सिन्हा ने कहा कि मेड इन चायना का बहिष्कार,अपने वीर जवानों की शहादत का बदला लेने का कारगर तरीका है. सेना अपने तरीके से बदला लेगी,परन्तु आम जनता बायकॉट मेड ईन चायना के माध्यम से चीन को करारा जबाब दे सकतीहै. हमारी सेना सीमा पर चीन

को मुंह तोड़ जवाब दे रही है. देश की सेना और हमारा राजनैतिक नेतृत्व किसी भी परिस्थिति से निपटने एवं देश की सीमाओं की रक्षा करने में पूर्णत: सक्षम है. जरूरत इस बात की है कि हम सब अपने सेना और सरकार के साथ डटकर खड़े रहे. भारत किसी भी तरीके और परिस्थिति में अपनी रक्षा करने में सक्षम है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना भी भारत को बखूबी आता है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभीयान को सतत चलाकर आम नागरिकों को बायकॉट मेड

ईन चायना के प्रति जागरूक किया जाएगा. कार्यक्रम में ज्वाला सैनी, हिरामन राम, राहूल दुबे, नमोनारायण मिश्रा, राजीव वर्मा, ब्रजेश दत्त पाण्डेय, डीम्पल कुमारी, बिन्दू देबी, सोनू पाण्डेय, राकेश कुमार, शिवम कुमार, अंजनी कुमार, मनीष उपाध्याय, प्रिंस कुमार, आदित्य वर्मा, धर्मेन्द्र सहीत कई लोग उपस्थित रहे.






Comment here